26 जुलाई 2013 - 19:30
मिस्र में ताज़ा झड़पें, 120 लोगों की मौत।

मिस्र से मिली ख़बरों में यह बताया गया है कि मिस्र की फ़ौज के प्रमुख जनरल अब्दुल फ़त्ताह अलसीसी के कहने पर मिस्री फ़ौज की समर्थक जनता भी सड़कों पर आ गई और इस तरह उनका टकराव अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों से हो गया जो पहले से ही सड़कों पर मौजूद थे

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र से मिली ख़बरों में यह बताया गया है कि मिस्र की फ़ौज के प्रमुख जनरल अब्दुल फ़त्ताह अलसीसी के कहने पर मिस्री फ़ौज की समर्थक जनता भी सड़कों पर आ गई और इस तरह उनका टकराव अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों से हो गया जो पहले से ही सड़कों पर मौजूद थे। प्रेस टी. वी. की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मुरसी के विरोधी क़ाहेरा के तहरीर स्क्वाएर पर इकट्ठा हैं जबकि उनके समर्थक राजधानी के सबसे बड़े मोहल्ले नस्र में डेरा डाले हुए हैं।स्पष्ट रहे कि कल मिस्र की अदालत नें पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की गिरफ़्तारी का आदेश दिया था। मोहम्मद मुरसी पर जेल तोड़ने और पुलिस अधिकारियों की हत्या में फ़िलिस्तीनी संगठन हमास की मदद करने के आरोप में मुक़दमा चलाया जा रहा है।मोहम्मद मुरसी पर केस के विरुद्ध उनके हज़ारों समर्थक क़ाहेरा समेत विभिन्न शहरों में सड़कों पर निकल आए हैं।